{"_id":"590f661e4f1c1b38548511b2","slug":"accuse-doctor-medical-test-power-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी चिकित्सक से छिनी मेडिकल टेस्ट करने की पावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी चिकित्सक से छिनी मेडिकल टेस्ट करने की पावर
ब्यूरो अमर उजाला जींद
Updated Sun, 07 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव चयनित आयुष विभाग के डिस्पेंसर से मेडिकल के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपी चिकित्सक डॉ. नरेश वर्मा से स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल करने की पावर को छीन लिया है। रिश्वत मांगने की वीडियो वायरल होने पर उसने के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। आरोपी चिकित्सक की रिश्वत मांगने की वीडियो वायरल हुई थी। इस दौरान युवक ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी, लेकिन विजिलेंस की रेड के दौरान आरोपी चिकित्सक वहां से निकलने में कामयाब हो गया था। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की है और उनसे मेडिकल टेस्ट लेने की पावर को छीन लिया है। जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा को जेबीटी अध्यापकों के मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल के मेडिकल बोर्ड में शामिल किया गया था। चिकित्सकों के मेडिकल के बीच में गांव पौली निवासी आयुष विभाग में नवचयनित डिस्पेंसर को भी ज्वाइन करने के लिए मेडिकल की जरूरत थी। जब वह नागरिक अस्पताल में पहुंचा तो चिकित्सक डॉ. नरेश वर्मा ने मेडिकल के नाम पर तीन हजार रुपये की डिमांड की, लेकिन उस समय पैसे नहीं होने की बात कहकर वहां से निकल गया। बाद में युवक ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी और इस दौरान चिकित्सक के पास फोन किया। इसमें युवक रिश्वत के पैसे कम करने की बात कह रहा है और डॉ. नरेश वर्मा कह रहा है कि इसे तो देख लेंगे। आप जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आ जाएं वहां पर हस्ताक्षर कर देंगे। इस दौरान युवक ने विजिलेंस की रेड पर करवाई, लेकिन वह सफल नहीं रही। वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने चिकित्सक नरेश वर्मा की मेडिकल करने की पावर को छीन लिया और इसकी जांच करने के आदेश दिए है।
वीडियो वायरल होने और शिकायत आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चिकित्सक डॉ. नरेश वर्मा की मेडिकल करने की पावर को छीन लिया गया है।
-डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने और शिकायत आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चिकित्सक डॉ. नरेश वर्मा की मेडिकल करने की पावर को छीन लिया गया है।
-डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन