Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accountability will be enforced for negligence in SIR; ensure timely disposal of pending applications.

Jind News: एसआईआर में लापरवाही पर होगी जवाबदेही, लंबित आवेदनों का समय पर करें निपटान

Tue, 03 Nov 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accountability will be enforced for negligence in SIR; ensure timely disposal of pending applications.
जींद। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निपटान करने के साथ दस्तावेज और रिकॉर्ड का सावधानी से सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन

यह निर्देश डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त ने जिले में लंबित आवेदनों, फोटो मॉनिटरिंग, अपीलों और मतदाताओं से संबंधित रिकॉर्ड के निस्तारण की स्थिति जानी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपात्र आवेदनों की दोबारा गंभीरता से जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पात्र आवेदकों के दस्तावेज और आवेदन में दर्ज जानकारी का उचित सत्यापन करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए। किसी भी आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत करने से पहले सभी संबंधित दस्तावेज और विवरणों की भली-भांति जांच करना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि जिले में फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित कोई आवेदन लंबित नहीं है, जबकि फॉर्म-6 के कुछ मामले निपटाने बाकी हैं। इनका भी जल्द समाधान किया जाएगा। फोटो मॉनिटरिंग के तहत लंबित मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हर स्तर पर उपलब्ध रिकॉर्ड और आंकड़ों का आपस में मिलान किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय होती है, इसलिए अधिकारी पूरी सावधानी और जिम्मेदारी से काम करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article