फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accident in Jind two youths returning home died

जींद में हादसा: नरवाना रोड पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, घर लाैट रहे दो युवकों की जान गई

Mon, 02 Dec 2024 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

राजनगर निवासी अंकुश अपने दोस्त महावीर के साथ रविवार रात बाइक पर सवार होकर नहर की तरफ से घर वापस लौट रहे थे। जब वह दोनों कैथल रोड के अपोलो चौक पर पहुंचे तो कैथल की तरफ  से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Accident in Jind two youths returning home died
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जींद में नरवाना रोड स्थित लक्ष्मी धर्मकांटा के निकट रविवार रात को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम को लेकर नागरिक अस्तपाल में कार्रवाई के लिए जुटी थी। मृतकों की पहचान राजनगर निवासी अंकुश उर्फ हर्ष (18) तथा राजनगर निवासी महावीर (19) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


राजनगर निवासी अंकुश अपने दोस्त महावीर के साथ रविवार रात बाइक पर सवार होकर नहर की तरफ से घर वापस लौट रहे थे। जब वह दोनों कैथल रोड के अपोलो चौक पर पहुंचे तो कैथल की तरफ  से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed