{"_id":"5900ea4a4f1c1b8b42c0bfd1","slug":"accident-child-student-dies-due-to-drowning-in-pond-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से छात्र की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
तालाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रामकली में भैंस को पानी पिलाने गए छठी कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। छात्र को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। छात्र की मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया।
पुलिस के मुताबिक, रामकली गांव का 12 वर्षीय छात्र नवदीप मंगलवार देर शाम अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए तालाब में गया था।
जब वह भैंस को निकालने के लिए तालाब में घुसा तो गहराई में उतर गया। नवदीप को तैरना नहीं आता था, तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर के बाद भी जब नवदीप घर नही पहुंचा तो परिजनों ने को तलाशना शुरू किया। तालाब पर नवदीप की चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने देखा तो नवदीप का शव तालाब में मिला। पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई रेफर किया गया। नवदीप की मौत के बाद परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया।