{"_id":"64dfb4463401a9c81408291e","slug":"abvp-workers-demand-to-increase-student-facilities-jind-news-c-199-1-jnd1001-4249-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अभाविप कार्यकर्ताओं ने की छात्र सुविधाएं बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अभाविप कार्यकर्ताओं ने की छात्र सुविधाएं बढ़ाने की मांग
Fri, 18 Aug 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
18जेएनडी02: प्रो. लवलीन को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता छात्र समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मुखर हो उठे। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन को ज्ञापन सौंप कर विद्यार्थियों से किए जा रहे भेदभाव की आलोचना की। कहा कि विश्वविद्यालय में 200 एसी मंगवाए गए जो अध्यापकों और लिपिकों के कार्यालय में लगे हैं जबकि अधिकतर कक्षाओं में लगे पंखे खराब हैं।
अभाविप के विभाग संयोजक रोहन सैनी ने ज्ञापन में कहा है कि विश्वविद्यालय में कुछ दिन पहले 200 एयर कंडीशनर मंगवाए गए व सभी क्लर्क व अध्यापकों के कार्यालयों में उनको लगवा दिया गया लेकिन एक भी एयर कंडीशनर छात्रों के लिए किसी भी कक्षा में नहीं लगवाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को लगता है कि छात्रों को गर्मी नहीं लगती है। विश्वविद्यालय के संसाधनों पर पहला हक छात्रों का होता है। विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी सुविधाओं पर ध्यान दे रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जतिन गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बच्चों को बिना पंखों के बैठा रहा है। पुरानी बिल्डिंग के आधे से ज्यादा पंखे या तो चल नहीं रहे हैं और जो चल रहे हैं वह खराब हैं। वहीं नए कोर्स जो शुरू किए गए हैं, उनके छात्रों को कक्षाएं तक अलाट नहीं हैं। जिन छात्रों को कक्षा अलॉट हुई हैं उनके पास बैठने को बेंच तक नहीं है और उन्हें दरी पर बैठना पड़ रहा है। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन देकर विश्वविद्यालय प्रशासन को सभी समस्याओं से अवगत कराया व मांग की कि कक्षाओं में भी एसी लगवाने की मांग की। कहा कि छात्रों की सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर परिषद के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सचिन चांदपुर, सुमित खटकड़, राकेश अहिरका, भावना, नितिन सोलंकी, सुदेश शर्मा, सुरेश लोहान मौजूद रहे।