जींद। चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक प्रोफेसर का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने 28 अक्तूबर को विद्यार्थियों से अभद्र तरीके से व्यवहार किया था। इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय की कुलसचिव से अपनी मांग रखी।
सोमवार तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो कुलपति कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संयोजक रोहन सैनी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कोई आरटीआई लगाता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है या फिर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी जाती है। इस अवसर पर परमिंदर सिंह, भावना, प्रतीक, हितेश राठी, मयंक, भरत, कृष्णा धींगरा, राकेश जोशी, अमित, शुभम मौजूद रहे।