फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   aborshan accuse doctor arrest, jind

गर्भपात कराने का आरोपी डॉक्टर दंपति गिरफ्तार

Thu, 04 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
ब्यूरो अमर उजाला जींद Updated Thu, 04 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
aborshan accuse doctor arrest, jind
Demo Pic - फोटो : google
अर्बन एस्टेट स्थिति पूनिया अस्पताल में महिला का अवैध तरीके से गर्भपात करवाने व रेड करने की गई टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी डाक्टर दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रभूदयाल ने 29 जनवरी को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट स्थित पूनिया अस्पताल की डाक्टर सरोज पूनिया अवैध तरीके से गर्भपात करवाती है, जबकि उसके पास गर्भपात करवाने के लिए अनुमति भी नहीं है। इसी दौरान एक महिला नागरिक अस्पताल में अपना दो माह का गर्भपात अपनी मर्जी से कराने आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को अपने विश्वास में लिया और गर्भपात करवाने के लिए ग्राहक बनाकर पूनिया अस्पताल में भेज दिया। वहां पर जाते ही डॉ. सरोज पूनिया ने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए महिला को भेज दिया, जब वह अल्ट्रासाउंड करवाकर अस्पताल पहुंची तो उसने महिला को एक इंजेक्शन दे दिया और कुछ खाने की दवाई दे दी। इस दौरान इशारा पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर दी। इसके बाद महिला डाक्टर सरोज ने टीम के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद डाक्टर सरोज के पति डॉ. बीएस पूनिया वहां आ गए और विभाग की कार्रवाई में दिक्कत डालने लगे। जब उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो दंपति अपने आवास पर पहुंच गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने नहीं खोला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके अस्पताल को सील कर दिया और बाद में उनकी मौजूदगी में तलाशी ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. सरोज पूनिया, उसके पति डॉ. बीएस पूनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed