फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhishek won two gold medals in Asian Yoga Championship

Jind News: एशियन योग चैंपियनशिप में अभिषेक ने जीते दो गोल्ड मेडल

Sat, 03 May 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Abhishek won two gold medals in Asian Yoga Championship
02जेएनडी02-दिल्ली में हुई योगा चैंपियनशिप में भाग लेते हुए अभिषेक शर्मा। स्रोत कोच
जींद। दिल्ली में हुई एशियन योग चैंपियनशिप में अभिषेक शर्मा ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। अभिषेक इससे पहले कई नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल जीत चुका है। खेलो इंडिया में भी अभिषेक ने योग में मेडल जीता था।
विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 से 27 अप्रैल तक एशियन योग प्रतियोगिताएं चलीं। इसमें भारत समेत एशिया के देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे थे। जींद के भिवानी रोड निवासी अभिषेक ने दो अलग-अलग मुकाबलों (सुपाइन एकल व ट्रेडिशनल ग्रुुप मुकाबले) में भाग लिया और दोनों में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

अभिषेक के पिता एसआई विनोद कुमार हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक फिलहाल लवलीन प्रोफेशनल विश्वविद्यालय से बीपीएड कर रहा है। इससे पहले अभिषेक ने राजकीय कॉलेज जींद से कंप्यूटर साइंस में बीएससी की है। अभिषेक पहले भी राष्ट्रीय खेलों में दो मेडल जीत चुका है। इसके अलावा खेलो इंडिया में भी उसने सिल्वर पदक जीता है। अभिषेक ने बताया कि योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य के निर्देशन में देश में योग विद्या का लगातार विस्तार हो रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बन रही है। अभिषेक के अनुसार उन्होंने मुख्य कोच सीके मिश्रा व कोच अंश चौधरी के निर्देशन में लगातार अभ्यास जारी रखा है। आगे भी आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed