फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhay Chautala Targets BJP and Congress at Meeting Held in Julana

Jind News: जुलाना में हुई बैठक में अभय चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 26 May 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala Targets BJP and Congress at Meeting Held in Julana
25जेएनडी20-बैठक के दौरान मंच पर बैठे इनेलो नेता। स्रोत: कार्यकर्ता
जुलाना। परशुराम धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि नेता अभय चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि वास्तविक विकास कार्य पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के शासनकाल में हुए थे। उस समय अनेक टैक्स समाप्त किए गए। बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई और गांवों में जलघर बनवाए गए। किसानों को फसल खराब होने पर उचित मुआवजा भी दिया जाता था।



अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू कर आम आदमी की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाया था। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस क्षेत्र ने भूपेंद्र हुड्डा को सबसे अधिक सम्मान दिया। वहीं की जमीनें बिकवाने का काम किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को कमजोर करने के लिए कई फैसले लिए गए, जिसके कारण जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। जजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जजपा भाजपा की गोद में बैठकर सत्ता का सुख भोगती रही लेकिन बाद में भाजपा ने उन्हें दूध से मक्खी की तरह बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो ना तो भाजपा की बी टीम है और ना ही वोट काटने वाली पार्टी, बल्कि भाजपा को हराने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से आम जनता परेशान : रामपाल माजरा

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री रात को तेल बचाने की बात करते हैं और सुबह विदेश दौरों पर निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए इनेलो विधायक अभय चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया था लेकिन किसी अन्य दल के विधायक ने ऐसा साहस नहीं दिखाया। उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के हितैषी होने का दावा करती है लेकिन किसान आंदोलन के दौरान किसी भी कांग्रेस विधायक ने किसानों के समर्थन में इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब लाखों बुजुर्गों की पेंशन काटी गई थी तब अभय चौटाला ने विधानसभा में लाखों लोगों को लेकर आने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सरकार को झुकते हुए पेंशन बहाल करनी पड़ी। इस मौके पर महासचिव धर्मेंद्र ढुल, प्रताप लाठर, प्रदीप गिल मौजूद रहे।

25जेएनडी20-बैठक के दौरान मंच पर बैठे इनेलो नेता। स्रोत: कार्यकर्ता

25जेएनडी20-बैठक के दौरान मंच पर बैठे इनेलो नेता। स्रोत: कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed