फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   abduction, loot gold ring in jind

अपहरण कर लूटी अंगूठी, मांगी एक लाख की चौथ

Sat, 21 May 2016 12:38 AM IST
jind
jind Updated Sat, 21 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
नरवाना के मॉडल टाऊन से एक व्यक्ति का अपहरण करके सोने की अंगूठी लूटने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को नामजद करके दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरवाना के मॉडल टाऊन निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की चार फरवरी को गांव सिंधवीखेड़ा निवासी विकास उर्फ बंटी ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और उसकी एक सोने की अंगूठी तथा मोबाइल छीनकर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने 18 अप्रैल को फिर से उसका रास्ता रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शहर थाना पुलिस ने रमेश की शिकायत पर विकास को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ अपहरण, चौथ मांगने, लूटपाट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed