फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aarav Goyat performs brilliantly in NEET-UG, secures AIR 2906

Jind News: नीट-यूजी में आरव गोयत का शानदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया रैंक 2906 हासिल

Sun, 19 Jul 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Aarav Goyat performs brilliantly in NEET-UG, secures AIR 2906
18जेएनडी21: आरव गोयत।
उचाना। उचाना क्षेत्र के आरव गोयत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 635 अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2906 और सामान्य श्रेणी में 1457वीं रैंक प्राप्त की। आरव की सफलता की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। आरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित व अनुशासित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। मा. संदीप दुर्जनपुर ने आरव को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed