{"_id":"64f9bda7f996e83fd40fa172","slug":"aap-leader-anurag-dhanda-in-jind-said-chief-minister-sandeep-singh-has-some-weakness-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा: मुख्यमंत्री की कोई कमजोरी संदीप सिंह के पास, इसलिए दबा रहे मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा: मुख्यमंत्री की कोई कमजोरी संदीप सिंह के पास, इसलिए दबा रहे मामला
Thu, 07 Sep 2023 05:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Sep 2023 05:40 PM IST
सार
आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है, लेकिन इतना नहीं सोचा था कि सरकार पीड़िता जूनियर कोच की हत्या करवाने की भी कोशिश कर सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह जूनियर कोच को पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार जूनियर महिला कोच को लगातार प्रताड़ित कर रही है। मुख्यमंत्री मंत्री संदीप सिंह के बचाव में आगे आ रहे हैं। ऐसा लगता है संदीप सिंह के पास मुख्यमंत्री को कोई बड़ा राज है, इसलिए मुख्यमंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लगतार जूनियर महिला कोच को धमकियां मिल रही हैं। ढांडा वीरवार को यहां जितेंद्र कुंडू के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम पर लगाए आरोप
अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि वीरवार को महिला कोच जब अपनी हाजिरी लगाने गई तो एक बंदूकधारी ने उनको मुख्यमंत्री का नाम लेकर धमकी दी। उनकी यह शिकायत भी दर्ज नहीं हो रही है। ऐसे में बेटियों को बचाने व पढ़ाने वाले प्रदेश में बेटियां कैसे सुरक्षित रह सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस साजिशन एक पीड़िता की हत्या करवाना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह तो पता था कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है, लेकिन इतना नहीं सोचा था कि सरकार पीड़िता जूनियर कोच की हत्या करवाने की भी कोशिश कर सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह जूनियर कोच को पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। चंडीगढ़ पुलिस से भी उन्होंने सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस की चार्जशीट में प्रथम दृष्टि में संदीप सिंह पर आरोप सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन