फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Youngster died in a road accident.

Jind News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
06जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन व पुलिस। संवाद।
जींद। नागरिक अस्पताल में दाखिल बीमार पत्नी को मंगलवार रात को कपड़े देने के लिए आ रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान बधाना गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। राहगीरों व पुलिस की सहायता से शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बधाना निवासी सतीश ने बताया कि उसका छोटा भाई पिछले दो वर्षों से शामलों गांव में रहता है। उन्होंने वहां पर बाग को ठेके पर लिया हुआ है। उसकी भाभी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। जो जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं। उसका भाई मनोज मंगलवार रात को लगभग दस बजे अपनी पत्नी को कपड़ेेेेेेेेेेेेेेेे देने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह बिशनपुरा गांव के बस अड्डे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद राहगीरों ने उसके भाई को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में लेकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed