{"_id":"6680659c4315198ceb01fa66","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-the-canal-was-attacked-with-a-sharp-weapon-jind-news-c-199-1-sroh1009-119199-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नहर में नहाने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमलार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नहर में नहाने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमलार
Sun, 30 Jun 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
जींद। ढिगाना-नंदगढ़ मार्ग पर नहर में नहा रहे दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने और मुंह पर पेशाब करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
निडाना गांव निवासी बसीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को उनका बेटा नौशाद और साले का बेटा अमीन ढिगाना-नंदगगढ़ गांव मार्ग पर नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। अमीन नहर में नहाने लगा तो उनका बेटा नौशाद किनारे पर बैठकर मोबाइल व कपड़े की देखभाल कर रहा था।
इस दौरान नौशाद को जान से मारने की नीयत से दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर सावन, गौरव, हर्षित उर्फ हर्ष, लक्ष्य, उत्सव, अमन, आशीष व एक अन्य युवक आए और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गौरव व सावन के कहने पर हर्षित आशीष के मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस दौरान नौशाद को सावन, लक्ष्य, उत्सव, अमन, आशीष व एक अन्य ने उठा लिया और गौरव ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार किया। जब उनका बेटा बचाव के लिए चिल्लाने लगा तो उसेे छुड़ाने के लिए अमीन नहर से निकलकर बाहर आया, लेकिन सावन, गौरव, लक्ष्य, उत्सव, अमन व अन्य ने नौशाद को जमीन पर गिरा दिया। आशीष नौशाद के मुंह पर पेशाब करने लगा।
विज्ञापन
हर्षित ने इसका वीडियो बनाया। इस दौरान वहां पर नंदगढ़ गांव की तरफ से आए उसके भाई ने ये घटना देखी तो उसने नौशाद को छुड़वाया। आरोपी उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। नौशाद को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भर्ती करवाया गया। एचसी अनिल कुमार ने कहा कि सात युवकों को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।