फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man who went to meet a friend died in a road accident

दोस्त से मिलने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to meet a friend died in a road accident
अमरहेड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अर्बन इस्टेट निवासी 24 वर्षीय पवन मलिक की मौत हो गई। पवन बुधवार शाम को किसी काम से कंडेला निवासी अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह सुबह तक नहीं लौटा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। जहां पर परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी अनिल ने बताया कि उसका छोटा भाई पवन बुधवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर किसी काम से कंडेला के रहने वाले अपने दोस्त रमेश रेढू से मिलने के लिए गया था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह लगभग चार बजे उसे पवन की अमरोही पुल के नजदीक सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली। जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंचा और भाई को नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed