{"_id":"5ee5c74c8ebc3e4328027c5e","slug":"a-young-man-sleeping-on-a-dhaba-shot-dead-after-refusing-to-sell-liquor-in-the-village44","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में शराब बेचने से मना किया तो ढाबे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में शराब बेचने से मना किया तो ढाबे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
संदीप की फाइल फोटो।
- फोटो : AMAR UJALA
जुलाना क्षेत्र के गांव निडाना के पास ढाबे पर सो रहे युवक की 5 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी । युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निडाना गांव निवासी संदीप धर्म कांटा चलाता था। शनिवार रात को मौसम खराब होने की वजह से वह अपने भाई के साथ एक ढाबे में सो गया। रात को कार में सवार होकर पांच लोग आए और संदीप को तीन गोलियां मार दीं, जो संदीप की छाती में लगीं । गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। संदीप को जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संदीप के भाई अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई संदीप के साथ एक ढाबे पर सो रहा था। रात में कार में सवार होकर पांच लोग आए और संदीप की तीन गोलियां मरकर हत्या कर दी। अमनदीप ने आरोप लगाया कि शामलों कलां निवासी सुमित, देवेंद्र, निडाना निवासी सुधीर, नवीन और अजय संदीप पर गांव में शराब बेचने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने मनाकर दिया। इससे नाखुश होकर पांचों ने गोली मारकर संदीप की हत्या कर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन