फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man going to his in-laws house to bring his wife died in a road accident

Jind News: पत्नी को लाने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 14 Aug 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
A young man going to his in-laws house to bring his wife died in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नगूरां गांव के पास रविवार को पिकअप की टक्कर से बाइकसवार की मौत हो गई। बाइकसवार अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल जा रहा था। अलेवा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के सीवन निवासी सुलतान ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई विजय अपनी पत्नी को लाने के लिए रविवार को जींद के सफीदों क्षेत्र के गांव निजामपुर जा रहा था। इसी बीच जींद-कैथल रोड पर नगूरां गांव के पास जींद की तरफ से आ रही पिकअप ने उसके भाई विजय की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इसमें विजय सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय को आसपास के लोग जींद के नागरिक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुलतान ने बताया कि पिकअप को कुलदीप नामक चालक चला रहा था। अलेवा थाना पुलिस ने सुलतान की शिकायत पर चालक कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed