फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man going from Alwal to Patiala to express his condolences fell from the train, died

Jind News: अलवल से शोक जताकर पटियाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, मौत

Mon, 06 May 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man going from Alwal to Patiala to express his condolences fell from the train, died
बरसोला स्टेशन के पास शव को लेने के लिए पहुंची एंबुलेंस। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग स्थित बरसोला स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस से गिरने से यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक पंजाब के पटियाला जिले के गांव सनोर का रहने वाला 22 वर्षीय सुखचैन है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने बरसोला स्टेशन मास्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यदि स्टेशन मास्टर समय पर जीआरपी को सूचना देते तो उनके बच्चे की जान बच सकती थी। रेलवे कर्मचारियों ने उनके बेटे को ढुंढ़वाने में भी सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन


सुखचैन शनिवार रात को अपनी मां, मामी और नानी के साथ साबरमती एक्सप्रेस में अलवर से सवार हुए थे। सभी वहां पर शोक प्रकट करने के लिए गए हुए थे। वह साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से पटियाला जा रहे थे। जींद जंक्शन से निकलते ही सुखचैन अपनी नानी को वॉशरूम में छोड़ने चला गया। जब ट्रेन बरसोला स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन में झटका लगा और दरवाजे पर खड़ा सुखचैन नीचे गिर गया। सुखचैन के गिरने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रेल कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी को नहीं दी। ट्रेन आधा घंटा तक वहीं खड़ी रही। जीआरपी को सूचना रविवार सुबह नागरिक अस्पताल से ही मिली। परिजनों का कहना था कि यदि समय पर नागरिक अस्पताल ले जाया जाता तो सुखचैन की जान बच सकती थी। स्टेशन मास्टर की लापरवाही से ही उसकी जान गई है। वे उनके बच्चे को ढुंढ़वाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन रेलवे कर्मचारियों को इन पर रहम नहीं आई। रविवार सुबह युवक को ढूंढ़कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed