फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man fell into the canal after slipping

Jind News: पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक

Fri, 01 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A young man fell into the canal after slipping
31जेएनडी16-नहर में युवक की तलाश में लगे हुए कॉलोनी के लोग। संवाद
जींद। शहर से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में पैर फिसलने से विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मोहित डूब गया। युवक का घटना के 14 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रशसान ने उनकी समय पर मदद नहीं की। इसके कारण युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 12 बजे वह घर की तरफ जा रहा था। वह हांसी ब्रांच नहर की पटरी से जा रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह नहर में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में बह गया। मोहित के डूबने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। झांझ गेट पुलिस चौकी को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद रिंकू नागर का कहना था कि उन्होंने पुलिस को सुबह सूचना दी थी लेकिन दोपहर को दो पुलिसकर्मी पहुंचे और थोड़ी देर बाद वापस लौट गए। प्रशासन की तरफ से उन्हें समय पर मदद नहीं मिली। इसके कारण कॉलोनी के ही लोग डूबे युवक की तलाश में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मोहित परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह अविवाहित था और अपनी मां के साथ रहता था। मोहित मजदूरी करता था। उन्होंने गुहार लगाई कि गोताखोर बुलाकर मोहित को ढूंढवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नहर में डूबे युवक की तलाश में लगी हुई है। गोताखोरों को बुलाकर युवक को ढूंढा जाएगा।

--मनीष कुमार, प्रभारी, शहर थाना पुलिस, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed