फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man drowned in Hansi Branch, search continues

Jind News: हांसी ब्रांच में डूबा युवक, तलाश जारी

Fri, 30 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in Hansi Branch, search continues
जींद। शहर से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में बुधवार शाम को एक युवक डूब गया। वह अपने दोस्त के साथ नहर पर आया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। उसे तैरना नहीं आता था, इसलिए वह बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

युवक का नाम मनजीत है। वह 28 वर्ष का है और विजय नगर निवासी है। पुलिस ने ढूढ़ने के लिए गोताखोर भी बुलाए लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।
विजय नगर निवासी मनजीत अपने दोस्त सुनील के साथ बुधवार शाम को नहर की पटरी की तरफ आया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गि रा और पानी में बहने लगा।
विज्ञापन

मनजीत ने डूबने से पहले अपने पिता को फोन भी किया था और कहा था कि वह नहर पर आ गया है और उसने शराब पी ली है। सुनील ने मनजीत के पिता के पास फोनकर जानकारी दी कि मनजीत नहर में डूब गया है। मनजीत के परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि दिन में सुनील के साथ मनजीत का झगड़ा भी हुआ था और सुनील ने उसे धमकी दी थी, लेकिन शाम को फिर से वह एक साथ ही घर से निकल गए थे। मनजीत मजदूरी करता था।
युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोर को बुलाकर 3 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
वीरवार को भी दिन भर गोताखोर उसे तलाशते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed