फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Young Man died in road accident

गांगोली गांव के नजदीक दो कारों की भिड़ंत, युवक की मौत

Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
A Young Man died in road accident
नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jind
जींद। गांगोली गांव के नजदीक बुधवार देर शाम दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में गांगोली निवासी कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद दूसरा कार सवार युवक मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांगोली गांव निवासी संदीप ने बताया कि दस नवंबर की शाम को वह खेत से घर की तरफ जा रहा था। जब वह रास्ते में गांव के नजदीक पहुंचा तो उसके ताऊ का लड़का मनोज (25) अपनी कार में पिल्लूखेड़ा से गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक दूसरी तेज रफ्तार कार ने उसके भाई मनोज की कार का टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के साथ लगते गड्ढों में पलट गई। कार पलटने से मनोज को काफी चोटें आईं। संदीप ने बताया कि इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस को फोन कर मनोज को गाड़ी से निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से जींद जा रहे थे। लेकिन जींद पहुंचने से पहले ही मनोज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed