फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man died after coming in contact with a high tension wire

Jind News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A young man died after coming in contact with a high tension wire
17जेएनडी02-मृतक अर्जुन।
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव बुआना में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घर में निर्माण कार्य चलने के कारण वह छत पर मिस्त्री के काम में हाथ बंटा रहा था। बुआना निवासी कर्ण सिंह के घर पर कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। उसका 20 वर्षीय बेटे अर्जुन ने अभी आईटीआई पास की थी, लेकिन वह अभी घर पर रहता था। अर्जुन का पिता कर्ण सिंह टेलरिंग का काम करता है। अर्जुन का एक बड़ा भाई और है। शनिवार को वह घर में चल रहे निर्माण कार्य में छत पर मिस्त्री के साथ काम कर रहा था। उस समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। परिवार के लोग उसे नागरिक अस्पताल जींद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed