फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man, a resident of Budakheda, riding a bike, was hit by a tractor driver from the front near the Dhathrath canal, the death of the young man

बाइक सवार बुढ़ाखेड़ा निवासी युवक को ढाठरथ नहर के पास ट्रैक्टर चालक ने सामने से मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
A young man, a resident of Budakheda, riding a bike, was hit by a tractor driver from the front near the Dhathrath canal, the death of the young man
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। - फोटो : Jind
ढाठरथ गांव के पास बाइक सवार को बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय दीपक की ट्रैक्टर की सामने से टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान पीछे से आ रहे दीपक के पिता सपताल ने घायल दीपक को शहर के नागरिक अस्पताल में राहगीरों की सहायता से पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी सतपाल ने बताया कि वह दो मार्च को अपने बेटे के साथ रायचंद वाला गांव में अपनी बहन के घर मिलने के लिए गया हुआ था। इसके बाद वह दोनों पिता पुत्र अलग-अलग बाइक पर वापस अपने गांव बुढ़ाखेड़ा जा रहे थे। उसका बेटा अपनी बाइक पर आगे चल रहा था। जब वह ढाठरथ नहर पुल से कुछ आगे निकला तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। उसने अपने बेटे को राहगीरों की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इकलौती बेटी के सिर से उठा बाप का साया
दीपक की शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल दीपक के घर में इकलौती बेटी थी। जिसके सिर से नन्ही आयु में ही बाप का साया उठ गया। अब बेटी को पिता का सदैव इंतजार बना रहेगा जबकि अब तक बेटी को बाप का साया उठने के बाद होने वाले दुख का भी नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed