{"_id":"e9952c3705182b01796d982c3158076d","slug":"a-young-boy-suside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगला
ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव खटकड़ के निकट विदेश का वीजा लगाने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने चार लोगों पर वीजा लगाकर वापस पैसे मांगकर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
गांव घोघड़िया निवासी जगदीप शहर के डीआरडीए के सामने स्थित हुडा कॉम्पलेक्स में वीजा लगवाने के लिए कार्यालय खोला हुआ है। बुधवार सुबह वह गांव खटकड़ के निकट बेसुध हालात में मिला। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता राज सिंह ने आरोप लगाया कि उसका बेटा वीजा लगवाने का काम करता है। कुछ दिन पहले गांव सिवाहा निवासी हैप्पी, गांव माजरा प्याऊ हिसार निवासी मनजीत, गांव निर्जन निवासी विकास ने सिंघापुर जाने का वीजा लगवाया था। इस पर उसके बेटे ने उनका वीजा भी लगवा दिया और आरोपी विदेश भी चले गए। लेकिन कुछ दिनों के बाद वह वापस लौट आए और वह अपनी खुद की कोई परेशानी बताकर वापस जाने से मना कर दिया। इस दौरान आरोपी जबरदस्ती उसके बेटे से दो लाख 80 हजार रुपये की डिमांड करने लगे। इस दौरान असलाह के बल पर भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने एक लड़की को भी शामिल करके उसे फंसाना चाहते है। इन्हीं से परेशान होकर उसके बेटे ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव सिवाहा निवासी हैप्पी, गांव माजरा प्याऊ हिसार निवासी मनजीत, गांव निर्जन निवासी विकास तथा जींद शहर की एक लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन