फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A year ago there was love marriage, wife was accused of quarreling and threatening the in-laws that she committed suicide.

एक वर्ष पहले की थी लवमैरिज, पत्नी पर लड़ाई झगड़े करने तथा ससुराल पक्ष के लोगों पर धमकी देने के आरोप लगा की आत्महत्या

Tue, 13 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
A year ago there was love marriage, wife was accused of quarreling and threatening the in-laws that she committed suicide.
शर्मा नगर निवासी 21 वर्षीय सचिन ने रविवार को पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर धमकी देने तथा प्रताड़ित करने के आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर शहर थाना पुलिस ने सचिन को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में सचिन की पत्नी मुकेश, सास संतरो, ससुर सियाराम, बिंद्र व मंगल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शर्मा नगर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसके बेटे सचिन ने कौथ निवासी मुकेश के साथ प्रेम विवाह किया था। मुकेश का परिवार फिलहाल शर्मा नगर में ही रह रहा है। सचिन ने जुलाई 2020 में मुकेश के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी मुकेश ने सचिन के साथ लड़ाई-झगड़ा कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसमें मुकेश के परिजनों ने भी मुकेश का साथ देकर सचिन को प्रताड़ित किया। मुकेश की दादी ने एक महीना पहले उनके घर आकर मुकेश को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। इस दौरान मुकेश की दादी, चाचा बिंद्र, दादा मंगल मुकेश को उनके घर से लेकर गए और मुकेश से उसके बेटे सचिन की शिकायत महिला थाने में करवाई। मुकेश के चाचा बिंद्र ने सचिन को जान से मारने की धमकी दी। रविवार को सचिन अपनी ससुराल में अपनी पत्नी को मनाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान मुकेश ने सचिन के फोन से सचिन की ताई के पास फोन कर जानकारी दी की मुकेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसकी हालात खराब हो चुकी है। इस दौरान सचिन के ताऊ का लड़का और सचिन की ताई कृष्णा उनके घर गई और सचिन को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इलाज के दौरान रविवार को देर रात सचिन की मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सचिन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed