{"_id":"6a175342e1d105b84808f1c7","slug":"a-womens-clinic-with-all-the-facilities-jind-news-c-199-1-sroh1009-154112-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक महिला क्लीनिक, हर सुविधा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक महिला क्लीनिक, हर सुविधा साथ
विज्ञापन
27जेएनडी05: नागरिक अस्पताल में महिला क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारी को जानकारी द
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में की नई बिल्डिंग में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष महिला क्लीनिक तैयार किया गया है। महिलाओं को अब अस्पताल में अलग-अलग वार्डों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जांच, उपचार, दवा और स्वास्थ्य परामर्श की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
महिला क्लीनिक का उद्घाटन ऑनलाइन 29 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव एक साथ करेंगे। क्लीनिक में महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ बीपी, शुगर और एनीमिया की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी ताकि समय रहते रोगों की पहचान हो सके।
गर्भवतियों की नियमित जांच, टीकाकरण, पोषण संबंधी सलाह और किशोरियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि महिलाओं में कई बीमारियां समय पर जांच न होने के कारण गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में यह क्लीनिक समय रहते रोगों की पहचान कर इलाज सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने महिला क्लीनिक का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कोहली और प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. रघुवीर पूनिया ने बुधवार को महिला क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई छोटी-मोटी कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। महिला ओपीडी विंग को आकर्षक और सकारात्मक संदेशों से सजाया गया है। दीवारों पर मां और बेटी का सम्मान, देश की पहचान और सशक्त नारी जैसे स्लोगन लिखवाए गए हैं ताकि यहां आने वाली महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़े।
प्रतिदिन 300 से अधिक होती है महिला विंग की ओपीडी
प्रतिदिन महिला विंग की ओपीडी में 300 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए यहां पहले ही अलग दवा खिड़की स्थापित की जा चुकी है। अब महिला क्लीनिक शुरू होने से मरीजों को लाइन और विभागीय भागदौड़ से काफी राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी क्योंकि उन्हें जांच, दवा और परामर्श के लिए अलग-अलग कमरों में नहीं जाना पड़ेगा।
वर्जन
महिला क्लीनिक महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। यहां उपलब्ध मुफ्त सुविधाओं की जानकारी मुख्य गेट और पोस्टरों पर दी गई है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह क्लीनिक महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने के साथ गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार में अहम भूमिका निभाएगा। -पीएमओ डाॅ. रघुवीर पूनिया
वर्जन
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को मजबूत करना है। इसके तहत गर्भवतियों की नियमित जांच, जच्चा-बच्चा की देखभाल, समय पर टीकाकरण और पोषण संबंधी जागरुकता पर विशेष जोर रहेगा। महिलाओं को गुड़, चना, हरी सब्जियां और दूध जैसे पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। -सीएमओ डाॅ. सुमन कोहली