फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman's gold chain was stolen while attending a kirtan, a case was filed

Jind News: कीर्तन में गई महिला की सोने की चेन चोरी, केस दर्ज

Thu, 22 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 22 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A woman's gold chain was stolen while attending a kirtan, a case was filed
जींद। शहर में चल रहे कीर्तन में गई महिला के गले से अज्ञात ने सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी निवासी सुदेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई को वह पुरानी अनाज मंडी में अपने पति के साथ बालाजी कीर्तन में गई हुई थी। वह अढाई तोले सोने की चेन पहने हुए थी। करीब सवा 9 बजे वह खाने की लाइन में लगी हुई थी। उसका हाथ उसके गले की तरफ गया तो उसकी सोने की चेन नहीं मिली। उसने अपनी चेन को सभी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आरोप लगाया कि उसकी चेन को किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed