फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A victory procession was held following the excellent results of the tenth-grade class.

Jind News: दसवीं कक्षा का बेहतर परिणाम आने पर निकाला विजयी जुलूस

Mon, 18 May 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A victory procession was held following the excellent results of the tenth-grade class.
18जेएनडी12-दरियावाला में स्कूल का बेहतर परिणाम आने पर विजयी जुलूस निकालते हुए स्कूल स्टाफ। स्रो
जींद। दरियावाला गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में सोमवार को बाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने और मेरिट सूची में स्थान हासिल करने पर छह विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विद्यार्थियों के सम्मान में विजयी जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक डॉ. रमेश धारीवाल ने बताया कि सभी 25 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। उन्होंने बच्चों, स्टाफ के परिश्रम और अभिभावकों के विश्वास को इसका श्रेय दिया। भविष्य में इससे ज्यादा उपलब्धियों की आशा व्यक्त की। विद्यार्थियों को क्लस्टर मुखिया व स्टाफ सदस्य सहित मुख्याध्यापक ने कार्यक्रम में फूल मालाएं मेडल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed