फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A truck standing on the roadside without a reflector killed a young man

Jind News: बिना रिफलेक्टर सड़क किनारे खड़े ट्रक ने ली युवक की जान

Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
A truck standing on the roadside without a reflector killed a young man
जींद। रोजखेड़ा गांव के पास मंगलवार रात को सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस कारण बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


रोजखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन कमलेश कैथल जिला के गांव सौंगरी में रहती है। उसकी बहन के दो लड़के विक्रम और मनोज हैं। 25 जुलाई उसका बड़ा भानजा विक्रम (34) बाइक लेकर उससे मिलने के लिए घर से साढ़े छह बजे चला था, लेकिन आठ बजे तक भी वह नहीं पहुंचा। फिर उन्हें पता चला कि गांव के कुछ ही दूर घोघड़िया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई है। वह दुर्घटना वाली जगह पहुंचे तो देखा कि सिलिंंडरों से भरा हुआ ट्रक वहां खड़ा था। वहां टूटी हालत में सलेटी रंग की एक बाइक भी मिली। राहगीरों से उसने दुर्घटना में घायल होने वाले युवक का फोटो देखा तो पता चला कि वह उसका भानजा विक्रम था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चालक ने बिना रिफलेक्टर के ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था, जिससे सामने से आ रहे वाहनों के कारण सडक़ किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हो गया। मृतक दो बच्चों का पिता था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन सडक़ किनारे खड़ा करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पर रिफलेक्टर लगाएं, हादसे रोके, दूसरों की जान बचाएं
रात के अंधेरे में रिफलेक्टर काम करते हैं। यदि वाहन में रिफ्लेक्टर लगा है तो अंधेरे में इसके जरिए सामने से गुजरने या सड़क पर खड़े वाहन नजर आ जाते हैं लेकिन रिफ्लेक्टर न होने के कारण अक्सर ये नजर नहीं आते और हादसे हो जाते हैं। कोहरे के मौसम में तो ये बहुत जरूरी है। केएमपी पर होने वाले अधिकांश हादसे इसकी वजह से होते हैं। हालांकि सड़क किनारे अधिक देर तक वाहन खड़े करना भी गलत है। इस संबंध में यातायात पुलिस भी लोगों को जागरुक कर रही है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे और उनकी ये लापरवाही दूसरों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed