फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A quarrel occurred one week before the cause of Balkar's death

एक सप्ताह पहले हुआ झगड़ा बना बलकार की मौत का कारण

Mon, 20 Jan 2020 08:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
A quarrel occurred one week before the cause of Balkar's death
सीसीटीवी कैमरे में कैद हमलावर। - फोटो : Jind
हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय बलकार की मौत का कारण नवीन के साथ एक सप्ताह पहले हुई मारपीट माना जा रहा है। आरोपी नवीन के साथ कुछ दिन पहले बलकार के दोस्त का झगड़ा हुआ था। इसमें नवीन ने बलकार के दोस्त को पीट दिया था। इसके बाद इस मामले की जानकारी बलकार को मिली तो उसने नवीन को पीट दिया। इसके चलते दोनों में रंजिश बनी हुई थी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घर से हुक्का पीने की बात कहकर निकला था बलकार
सोमवार सुबह बलकार घर से खाना खाकर अपनी मां को हुक्का पीने की बात कहकर सफीदों रोड पर गया था। जब वह वहां से वापस आ रहा था तो वह हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घुसा तो उसका पीछा एक बाइक पर सवार दो युवकों ने किया। ये युवक वारदात को अंजाम
विज्ञापन

नहीं की किसी ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहायता
घटना स्थल पर बलकार लगभग 15 मिनट तक तड़पता रहा। इस दौरान बलकार के परिजनों ने आसपास के लोगों को घायल को नागरिक अस्पताल में ले जाने के लिए सहायता मांगी लेकिन मौके पर दर्जनों महिलाएं व युवक खड़े रहे। इनमें से किसी ने भी बलकार को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाने के लिए कोई वाहन नहीं दिया। इसके बाद बलकार के कुछ दोस्तों ने जाट धर्मशाला की तरफ से ऑटो मंगवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलकार पर शहर थाना पुलिस में दो मामले दर्ज
मृतक बलकार पर शहर थाना में दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला अवैध पिस्तौल का तथा दूसरा मामला मारपीट का है। दोनों मामले पिछले वर्ष के हैं। बलकार को शहर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर शहर की ही एक कॉलोनी से अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था।
नागरिक अस्पताल के सामने लगाया जाम
मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवा घर ले जाने के लिए एंबुलेंस में रख लिया था। एंबुलेंस के नागरिक अस्पताल से बाहर जाते ही पीजी कॉलेज के गेट के सामने शव को उतार कर सड़क पर रख दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद लगभग एक घंटा तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने परिजनों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोलने के लिए सहमति जताई। इस दौरान डीएसपी चंद्रपाल, शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

एक युवक को हिरासत में लिया
डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने जांच के सिलसिले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed