{"_id":"69517d8d13fd3cd03b0de368","slug":"a-protest-was-held-at-the-deputy-speakers-residence-on-january-17-jind-news-c-199-1-jnd1010-146114-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 17 जनवरी को डिप्टी स्पीकर के आवास पर पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 17 जनवरी को डिप्टी स्पीकर के आवास पर पड़ाव
विज्ञापन
28जेएनडी09: सूबे सिंह स्मारक में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन बैठक करते हुए। स्रोत यूनियन
जींद। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, हरियाणा की जिला संगठनात्मक कमेटी की बैठक रविवार को सूबे सिंह स्मारक में कॉमरेड रमेश चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
यूनियन के राज्य महासचिव कॉमरेड प्रेम चंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत गांरटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण वीबी जी राम विधेयक 2025 के जरिए मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है। इससे ग्रामीण गरीबों से रोजगार का अधिकार छीन लिया गया है।
प्रेम ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को राहत प्रदान करने में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। इसके जरिए गांवों में सड़कें, पुल, तालाब जैसी संपत्तियां बनाई गई जो गांवों के विकास का आधार बनीं। यदि इसे और मजबूत किया जाता तो देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित नए विधेयक को ग्रामीण मजदूरों के खिलाफ एक बड़ा हमला करार दिया है। कॉमरेड प्रेम चंद्र ने कहा कि खेती के पीक सीजन में काम पर रोक लगाने और केंद्र की फंडिंग जिम्मेदारी कम करने से मजदूरों का रोजगार छिन जाएगा।
उन्होंने कहा कि डिजिटल निगरानी और मानक आवंटन जैसे प्रावधान मजदूरों को अधिकारों से वंचित करने के औजार हैं। 125 दिन के काम का वादा महज एक जुमला है। इसके विरोध में यूनियन ने प्रदेशव्यापी अभियान का ऐलान किया है।
17-18 जनवरी को विधानसभा डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के आवास पर पड़ाव डाला जाएगा। साथ ही, 20-21 फरवरी को उकलाना में राज्य सम्मेलन और रैली आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रकाश चंद्र, धर्मबीर और सुरेश करसोला, गुलाब, जोगिंदर, शीलदास और पवन कुमार मौजूद रहे।