फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A new building for the Block Public Health Unit will be built on the CHC campus.

Jind News: सीएचसी कैंपस में बनेगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का नया भवन

Fri, 12 Dec 2025 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A new building for the Block Public Health Unit will be built on the CHC campus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अलेवा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत और सुगम बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अलेवा गांव के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के मौजूदा कैंपस में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का नया भवन बनाया जाएगा।
पंचायती राज विभाग ने 42 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही लगभग एक महीने बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भवन निर्माण को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए इंजीनियरिंग विंग को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह यूनिट टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, पोषण अभियान, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, स्वच्छता और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का केंद्र होगी। नए भवन के बनने से इन सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में यह यूनिट अपने स्थाई और व्यवस्थित भवन के अभाव में सीमित स्थान से कार्य कर रही थी। भवन में कार्यालय कक्ष, टीकाकरण कक्ष, बैठने का प्रतीक्षालय, मीटिंग एवं प्रशिक्षण कक्ष, रिकॉर्ड रूम, साफ-सफाई की सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था और स्टाफ के लिए आवश्यक कमरे बनाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि भविष्य में सेवाओं के विस्तार की स्थिति में भी भवन उपयोगी बना रहे।
सीएचसी के साथ ही बीपीएचयू के निर्माण से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं में भी तेजी आएगी और समन्वय मजबूत होगा।

भवन के निर्माण का काम लगभग एक माह में शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। -पोषण कन्यान, एक्सईन पंचायती राज विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article