{"_id":"69e91c81e8d6c58c5e06cd98","slug":"a-massive-and-magnificent-temple-dedicated-to-khatu-shyam-will-be-built-across-5100-square-yards-in-uchana-kalan-jind-news-c-199-1-jnd1010-152116-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना कलां में 5100 गज में बनेगा खाटू श्याम का विशाल भव्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना कलां में 5100 गज में बनेगा खाटू श्याम का विशाल भव्य मंदिर
विज्ञापन
22जेएनडी20: खाटू श्याम मंदिर को लेकर की गई नींव खुदाई। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।
जींद। उचाना कलां के प्राचीन शिव मंदिर में 5100 गज में खाटू श्याम का विशाल भव्य मंदिर का निर्माण होगा। 5100 गज में बनने वाले मंदिर निर्माण को लेकर नींव एवं भूमि पूजन 26 अप्रैल को होगा। उचाना हलके के 66 गांवों से इस दिन श्रद्धालु पहुंचेंगे।
आयोजक कमेटी की ओर से प्रमुख लोगों एवं गांव-गांव जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। नींव की खुदाई कर उसे गाय के गोबर से लिपा गया है। नींव में 11 धाम की मिट्टी एवं जल को पीतल के कलश में डालकर रखा जाएगा। नींव ईंट कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालुओं के हाथों से रखवाई जाएगी। खाटू श्याम से मुख्य पुजारी इस दिन नींव एवं भूमि पूजन पर पहुंचेगे।
प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर निर्माण को लेकर कमेटी सदस्यों की मीटिंग हुई। मीटिंग में राजू, अनिल शर्मा, बल्ली, प्रदीप, जोगिंद्र जांगड़ा, दीपेश बंसल, साहिल गर्ग, हैप्पी शर्मा, दीपक अत्री, चिराग कौशिक, गौरव कुमार सहित प्रमुख लोग पहुंचे। 26 अप्रैल को लेकर होने वाले नींव एवं भूमि पूजन को लेकर चल रहे कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जो उचाना में मंदिर का निर्माण होगा उसमें खाटू श्याम के अलावा सभी देव-देवताओं के मंदिर भी बनाए जाएंगे। सभी गांव, शहर के अलावा प्रमुख लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया है।