फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A man posed as a woman's brother from abroad and cheated her of Rs 3.5 lakh.

Jind News: विदेश से महिला का भाई बनकर ठगे साढ़े तीन लाख

Tue, 02 Dec 2025 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A man posed as a woman's brother from abroad and cheated her of Rs 3.5 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। विदेश से महिला का भाई बनकर ठगों ने साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त को उनकी पत्नी के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। अज्ञात ने कहा कि वह उनके मामा का लड़का बोल रहा है जो विदेश गया हुआ है। उनकी पत्नी ने जब कहा कि कालू बोल रहा है तो उसने कहा कि हां कालू बोल रहा हूं।
विज्ञापन

साइबर ठग ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उसका वीजा लगवाया था उनकी मां बहुत बीमार है। इसलिए उसे पैसों की जरूरत है। उनकी पत्नी ने पूछा कि कितने पैसे भेजने हैं तो ठग ने कहा कि वह उसका नंबर दे रहा है जिसने वीजा लगवाया था और वह काॅल करेगा। खाते में साढ़े तीन लाख रुपये भेज देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर अनजान नंबर से फोन आया और उसने कहा कि कालू ने नंबर दिया है और उसे साढ़े तीन लाख रुपये की जरूरत है। उसने पंजाब नेशनल बैंक का एक खाता नंबर दिया। उनकी पत्नी ने साइबर ठग द्वारा दिए गए खाते में साढ़े तीन लाख भेज दिए। बाद में पता चला कि उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed