{"_id":"5f8895e28ebc3e9bac5ef707","slug":"a-liquor-shop-owner-was-murdered-in-a-dispute-over-beer-money-jind-news-rtk578521811","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर के पैसे को लेकर हुए विवाद में की थी शराब की दुकान के कारिंदे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर के पैसे को लेकर हुए विवाद में की थी शराब की दुकान के कारिंदे की हत्या
विज्ञापन
एक वर्ष पहले सितंबर में निर्जन गांव के शराब ठेके पर सोए हुए करिंदे धूप सिंह की हत्या करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांव के ही साहिल उर्फ विशाल और लव उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने धूप सिंह के सिर में डंडे से वार कर हत्या की थी। हत्या का कारण रात को बीयर के पैसे देने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल उर्फ विशाल ने बताया कि 11 सितंबर को वह निर्जन गांव के शराब ठेके पर बीयर लेने के लिए गया था। इस दौरान उसकी कारिंदे धूप सिंह के साथ पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। पहले तो वह धूप सिंह को पैसे देकर आ गया, फिर उसने अपने दोस्त लव उर्फ आशीष के साथ बैठकर बीयर पी और लव को बताया कि धूप सिंह के साथ पैसे को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। उसने उसे बुरा-भला कहा है। इस पर लव ने उसको सबक सिखाने का प्लान बनाया। वह पहले अपने घर गया और वहां से डंडा लेकर आया और विशाल को साथ लेकर शराब ठेके पर पहुंच गया। ठेके के बाहर धूप सिंह सोया हुआ था। पहुंचते ही साहिल ने धूप सिंह के दोनोें हाथ पकड़ लिए और लव ने धूप सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ डंडे से वार करता रहा। बुरी तरह से मारने के बाद दोनों वहां से फारर हो गए। पुलिस जांच में दोनों का नाम सामने आने पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
17 सितंबर को पीजीआई में हो गई थी धूप सिंह की मौत
निर्जन गांव के जितेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके चाचा धूप सिंह निर्जन गांव में शराब ठेके पर काम करते थे। 11 सितंबर को उसका बड़ा भाई रविंद्र शराब ठेके पर खाना देकर आया था। 12 सितंबर को पता चला कि उसके चाचा पर किसी ने हमला कर दिया है। वह सिविल अस्पताल में दाखिल है। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो उसके चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया था। उसके बाद 17 सितंबर को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में कबूली वारदात : जीतराम
पुलिस ने आरोपी साहिल उर्फ विशाल और लव उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि धूप सिंह के साथ पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने धूप सिंह को सबक सिखाने का प्लान बनाया। दोनों ठेके पर पहुंचकर धूप सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी।
एसआई जीतराम, डिटेक्टिव स्टाफ जींद।