फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A life term for murder

हत्या के जुर्म में एक को उम्रकैद

Sun, 03 Aug 2014 12:11 AM IST
सोनीपत
सोनीपत Updated Sun, 03 Aug 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव दनौदा खुर्द में एक व्यक्ति की हत्या करने के जुर्म में अदालत ने एक व्यक्ति को उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि इस मामले में बनाए गए दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

गांव दनौदा खुर्द निवासी भानाराम ने 31 जनवरी 2013 को सदर थाना नरवाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि 30 जनवरी को वह गांव दनौदा खुर्द में रह रहे अपने चचेरे भाई थाम्बू उर्फ रमेश के पास गया था।
विज्ञापन


 इस दौरान उसके चचेरे भाई के पास फोन आया और फोन सुनते ही वह बाहर निकल गया। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। 31 जनवरी को रमेश का शव भीमा ठेकेदार के मकान के पिछवाड़े पानी की नाली से पुलिस ने बरामद किया था। सदर थाना नरवाना पुलिस ने भानाराम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जब जांच को आगे बढ़ाया तो गांव दनौदा खुर्द निवासी राजेंद्र, रामनिवास तथा नरेश के नाम उभरकर सामने आए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने हत्या के जुर्म में राजेंद्र को उम्रकैद तथा 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि रामनिवास तथा नरेश को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed