फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A large cleaning machine will be installed in the hospital and a token system will be implemented in the OPD.

Jind News: अस्पताल में सफाई के लिए बड़ी मशीन तो ओपीडी में लागू होगा टोकन सिस्टम

Sat, 25 Oct 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A large cleaning machine will be installed in the hospital and a token system will be implemented in the OPD.
24जेएनडी07: नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य कल्याण संघ की बैठक हुई। इसमें इमरजेंसी में स्ट्रेचर, व्हील चेयर समेत अन्य उपकरण नए खरीदने व ओपीडी में टोकन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया। वहीं मरीजों को ओपीडी के बाहर ज्यादा इंतजार न करना पड़े इसलिए टोकन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अब टोकन नंबर के हिसाब से मरीजों को चिकित्सक द्वारा बुलाया जाएगा। अभी तक गायनी वार्ड में टोकन नंबर की शुरूआत की गई थी। जहां पर महिलाएं आसानी से अपनी बारी का इंतजार करती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में सफाई व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए सफाई की मशीन मंगवाई जाएगी। यह मशीन आसानी से अस्पताल में सफाई करेगी। इसके अलावा भी बैठक में अस्पताल में सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए। इनको आगामी दस दिन में ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में औसतन 1600 से ज्यादा की ओपीडी रहती है। अस्पताल में दवा खिड़की, पर्ची खिड़की व हर चिकित्सक के कमरे के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती है। अब दो-तीन दिन से यह ओपीडी ज्यादा बड़ी है।
शुक्रवार को अस्पताल में दोपहर तक भीड़ लगी रही। इस व्यवस्था में सुधार के लिए टोकन नंबर लागू करना अनिवार्य समझा गया। ऐसे में मरीजों को लाइन में लगने की बजाय आराम से कुर्सी पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन होने पर टोकन नंबर के आधार पर मरीज का ओपीडी में नंबर आएगा।

वर्जन
अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। इसके लिए कमेटी की बैठक हुई। अब सफाई के लिए मशीन, ओपीडी के बाहर टोकन सिस्टम और इमरजेंसी के लिए नए उपकरण व स्ट्रेचर खरीदे जाएंगे। जल्द ही यह सभी कार्य पूरे करवाए जाएंगे ताकि मरीजों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपल्बध करवाई जा सके।-डॉ. रघुवीर सिंह पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed