फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A 'Lalkar Rally' regarding pending demands will be held at the Grain Market on March 31.

Jind News: लंबित मांगों को लेकर 31 मार्च को अनाज मंडी में होगी ललकार रैली

Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A 'Lalkar Rally' regarding pending demands will be held at the Grain Market on March 31.
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा (हरियाणा) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 31 मार्च को जींद की नई अनाज मंडी में किसान मजदूर ललकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से हजारों किसानों और मजदूरों के जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगिंद्र घासी राम नैन के नेतृत्व में इस रैली की रूपरेखा तैयार की गई है। किसानों की सबसे प्रमुख मांग स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर फसलों के भाव तय करना और खरीद की कानूनी गारंटी बनाना है।
विज्ञापन

इसके अलावा, किसान संगठनों ने मांग की है कि किसान और मजदूरों के तमाम कर्ज बिना शर्त माफ किए जाएं। बिजली बिल 2025 और नए बीज विधेयक बिल को तत्काल निरस्त किया जाए। मनरेगा योजना को निरंतर जारी रखा जाए। भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते और हालिया लेबर कानून संशोधनों को रद्द कर पुराना कानून बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का एक मुख्य एजेंडा मंडियों में लागू किए गए नए नियमों का विरोध करना भी है। किसान नेताओं का कहना है कि गेहूं की खरीद में लगाया गया बायोमेट्रिक सत्यापन व्यावहारिक नहीं है। इससे खरीद प्रक्रिया में अत्यधिक देरी होगी।

इससे मंडियों में जाम की स्थिति बनेगी और किसानों की फसल महीनों तक नहीं बिक पाएगी। नैन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक सरकार ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया तो संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed