फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A job fair will be held at the District Employment Office on the 22nd.

Jind News: जिला रोजगार कार्यालय में 22 को लगेगा रोजगार मेला

Tue, 21 Apr 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A job fair will be held at the District Employment Office on the 22nd.
जींद। जिला रोजगार कार्यालय में 22 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अंजू नरवाल ने बताया कि इस मेले में पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड, श्याम बायो फर्टिलाइजर्स और एसआईएस सिक्योरिटी जैसी तीन प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के अनुसार, पुखराज हेल्थ केयर की ओर से केवल महिला अभ्यर्थियों का चयन कार्यालय कार्य के लिए किया जाएगा जिसके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक अनिवार्य है। वहीं श्याम बायो फर्टिलाइजर्स की ओर से 10वीं पास युवाओं को फील्ड कार्य के लिए दस हजार रुपये मासिक वेतन पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एसआईएस सिक्योरिटी की ओर से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर 12वीं पास पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी जिसमें 18 हजार रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक दस्तावेजों और रोजगार पंजीकरण कार्ड के साथ समय पर कार्यालय पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article