फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A jeweler absconded with Rs 19 lakh given to him for making jewelry for a wedding.

Jind News: शादी में गहने बनवाने के लिए दिए 19 लाख लेकर भागा सर्राफ

Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A jeweler absconded with Rs 19 lakh given to him for making jewelry for a wedding.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शादी में गहने बनवाने के लिए दिए 19 लाख रुपये सुनार हड़प कर फरार हो गया। पीड़ितों को न पैसे मिले और न ही गहने। सदर पुलिस नरवाना ने सुनार आनंद उर्फ नंदू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सैंथली निवासी रणधीर ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनके भाई रघुबीर की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। 30 नवंबर को उनकी भतीजी की शादी होनी है। दनौदा निवासी आनंद उर्फ नंदू की दनौदा में ही सुनार की दुकान है।
विज्ञापन

आनंद उर्फ नंदू के कहने पर राकेश मित्तल की केशव चेन कपंनी से सोना बनवाने के लिए उसके खाते मे 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए जबकि छह लाख रुपये नकद दे दिए लेकिन 13 नवंबर को जब आनंद के पास फोन किया तो उसने कहा कि वह बालाजी गया हुआ है। वापस आते ही गहने मिल जाएंगे। इसके बाद न तो आनंद का फोन लगा और न ही गहने मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपियों को जांच में शामिल करने के लिए बुलाया तो पता चला कि आनंद तो लापता है। इसके बाद राकेश मित्तल को तफ्तीश में शामिल किया। राकेश मित्तल ने बताया कि उनके पास साहिब उर्फ बंगाली सर्राफा बाजार नरवाना से फोन आया था और 107.780 ग्राम शुद्ध सोना बनवाया था। वह आनंद उर्फ नंदू को नहीं जानते।
पुलिस ने मामले में आनंद उर्फ नंदू के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed