फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A group of women from Jind reached Jantar Mantar demanding immediate implementation of the women's reservation law.

Jind News: महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचा जींद की महिलाओं का जत्था

Sat, 25 Jul 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A group of women from Jind reached Jantar Mantar demanding immediate implementation of the women's reservation law.
24जेएनडी05: जंतर मंतर पर मांगों को लेकर पहुंची महिलाएं। स्रोत: संगठन
जींद। संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में जींद से महिलाओं का जत्था दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा। महिलाओं ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून को जनगणना और परिसीमन की शर्तों से अलग करते हुए तुरंत लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष सविता ने कहा कि महिला आरक्षण कानून पारित हुए लगभग तीन वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। यह देश की आधी आबादी के साथ बड़ा अन्याय है। महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी से वंचित रखना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन

पंचायतों और स्थानीय निकायों में महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। अब संसद और विधानसभाओं में भी उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे मजबूती से उठेंगे। इस अवसर पर आशारानी, सुशीला, राजबाला, जगवंती, मुकेश, राजरानी, सीता और रुमन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed