फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A grant of Rs 1.40 lakh will be given for planting new orchards, applications are invited.

Jind News: नए बाग लगाने पर मिलेगा 1.40 लाख का अनुदान, मांगे आवेदन

Tue, 25 Nov 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A grant of Rs 1.40 lakh will be given for planting new orchards, applications are invited.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रदेश सरकार किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों फूलों और मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार की ओर से बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि बागवानी खेती में फलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसालों की खेती व खुशबूदार पौधों की खेती शामिल हैं।
विज्ञापन

नए बाग लगाने पर किसानों को 24500 रुपये से 1.40 लाख तक प्रति एकड़, सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15 हजार रुपये प्रति एकड़, अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किसानों को मसालों की खेती पर 15 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर आठ हजार रुपये से 40 हजार रुपये प्रति एकड़ व खुशबूदार पौधों की खेती पर आठ हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। अनुदान का भुगतान सीधे किसान के खाते में आएगा।अनुदान सहायता सीमा अधिकतम पांच एकड़ तक ही दी जाएगी।

डीसी ने बताया कि बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, हॉर्टनेट पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभ प्राप्त करने वाले किसान के पास अपना आवेदन और व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान पत्र, आवेदक के बैंक खाते का पूर्ण विवरण व आवश्यकतानुसार अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed