फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A grain market firm duped a farmer of Rs 1.15 crore

Jind News: अनाज मंडी की फर्म ने किसान से की 1.15 करोड़ की ठगी

Sat, 07 Sep 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
A grain market firm duped a farmer of Rs 1.15 crore
सफीदों । सफीदों अनाज मंडी की एक फर्म ने किसान को झांसे में लेकर 1 करोड़ 15 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए फर्म ने अपना नाम भी बदल लिया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने फर्म के मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खेड़ा खेमावती निवासी ईश्वर सिंह सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव के ही रवि, अकिंत, मोहित, राजेंद्र, शमशेर, दिलबाग, चांदराम जो फर्म के हिस्सेदार हैं। उन्होंने उसको कहा था कि फर्म के खाते में 20 लाख रुपये जमा करवा दो वह उसके भतीजे रामनिवास के लड़के प्रांजुल की पीएमटी एडमिशन की सेटिंग करवाकर उसको नौकरी लगवा देगें। इसके लिए उसने 15 लाख रुपये आरटीजीएस से फर्म के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद चार लाख 50 हजार रुपये भरत सिंह के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से करवाए। उस समय उनके पास 1950000 रुपये ही थे। उसने आरोपियों को 50 हजार रुपये फसल के रुपये आने के बाद देने को कहा था। जिसके बाद न तो आरोपियों ने प्रांजुल को नौकरी लगवाया और न ही पैसे वापस दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने झांसे में लिया कि वह चार एकड़ जमीन उनके नाम करवा देंगे। इसके लिए 40 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अपनी फसल के रुपये उनके पास जमा करवाओ। वह उनके झांसे में आ गया और अपनी फसल आरोपियों के पास डालता रहा। इससे उनके आरोपियों के पास एक करोड़ 15 लाख रुपये जमा हो गए। जब उनसे जमीन नाम करवाने की बात कही तो उन्होंने जमीन देने से भी मना कर दिया और न रुपये वापस दिए। जब वह और उसके पिता हरदेवा आरोपियों के पास गए तो उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस कारण उसके पिता सदमे में आ गए और उनकी छह फरवरी 2024 को मौत हो गई। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपियों ने उनकी राशि नहीं दी। इस मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने रवि, अकिंत, मोहित, राजेंद्र, शमशेर, दिलबाग, चांदराम वासी खेड़ा खेमावती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed