फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A glimpse of Ragini and Haryanvi songs was seen in the festival

Jind News: उत्सव में दिखी रागिनी और हरियाणवी गीतों की झलक

Wed, 05 Nov 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Ragini and Haryanvi songs was seen in the festival
04जेएनडी26-केएम महाविद्यालय में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा उत्सव का आयोजन किया गया। इसका संचालन युवा कल्याण व सांस्कृतिक विभाग संयोजिका उषा शर्मा के निर्देशन में किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि हरियाणा केवल एक प्रांत नहीं, बल्कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रदेश की उन्नति और सौहार्द के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीए अंतिम वर्ष के मोनू ने हरियाणवी भजन गंगा जी तेरे खेत में माहौल भक्तिमय बना दिया, जबकि बीए प्रथम वर्ष के आशुतोष ने हरियाणवी रागनी से सबका मन मोह लिया। बीबीए द्वितीय वर्ष की आरती ने एकल लोक नृत्य और अंतिम वर्ष की मनप्रीत ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोमल और उनकी सखियों ने सामूहिक गीत के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। इस अवसर पर प्रो. जगबीर दूहन, मेजर सुरेंद्र कुमार, डॉ. मीना, राजेश श्योकंद, सुल्तान सिंह, डॉ. रविंद्र राही और गीता रानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed