फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A foot march was taken out to Minister Krishan Kumar Bedi's residence.

Jind News: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निवास तक निकाला पैदल मार्च

Sat, 22 Aug 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A foot march was taken out to Minister Krishan Kumar Bedi's residence.
फोटो 7 नरवाना। कैनाल रोड से होते हुए मंत्री कृष्ण बेदी के निवास स्थान तक रोष प्रदर्शन करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। हरियाणा राज्य नगर पालिका इकाई संघ के आह्वान पर नगर परिषद नरवाना के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
शुक्रवार को कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से कैनाल रोड होते हुए नरवाना विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निवास स्थान तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी नरवाना इकाई प्रधान बंटी बेदी ने की।
विज्ञापन

बंटी बेदी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एक्सग्रेशिया नीति को पूर्ण रूप से लागू करने तथा ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के निवास पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उनके निजी सहायक को सौंपा। उस समय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी निवास पर मौजूद नहीं थे। ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारी वापस लौट गए। सुरक्षा के मद्देनजर मंत्री के निवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदर्शन में नगर परिषद कर्मचारियों के अलावा फायर ब्रिगेड कर्मचारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए। तरसेम कुमार ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता बलजीत सिंह, विक्रम और किसान सतबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed