{"_id":"694068529ba29d00590bbcbd","slug":"a-factory-producing-counterfeit-ghee-was-busted-in-uchana-jind-news-c-199-1-sroh1009-145462-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना में पकड़ी नकली घी की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना में पकड़ी नकली घी की फैक्टरी
विज्ञापन
15जेएनडी23: उचाना में चल रही नकली घी की फैक्ट्री में मौजूद विभाग की टीम व नीचे बैठा फैक्टरी संच
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उचाना में नकली देशी घी बनाने और उसकी सप्लाई करने का मामला सामने आया है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली घी की फैक्टरी का भंडा-फोड़ कर सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 14 टिन (लगभग 210 लीटर) वीटा ब्रांड का नकली देशी घी तथा 65 किलो खुला घी बरामद किया गया।
टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया और घी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मामले में फैक्टरी संचालक नंदकिशोर के खिलाफ वीटा प्लांट की तरफ से दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में बरामद घी नकली होने की आशंका है और यह बेहद हानिकारक हो सकता है।
टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि उचाना क्षेत्र में नकली देशी घी तैयार कर आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्टरी में बड़ी मात्रा में घी तैयार करने का सामान, खाली टिन, पैकिंग सामग्री और अन्य कच्चा माल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। फैक्टरी संचालक नंद किशोर से पूछताछ जारी है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।