{"_id":"697cf5b4a2b717757008a0df","slug":"a-drug-trafficker-was-arrested-in-julana-with-25-lakh-worth-of-hashish-jind-news-c-199-1-jnd1010-147740-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में 2.5 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में 2.5 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
30जेएनडी11: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
जुलाना। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जुलाना थाना पुलिस ने 2.5 लाख रुपये कीमत की 1.15 किलो चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करेला गांव निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
जुलाना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी।इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जुलाना से हांसी रोड पर करेला-झमोला गांव के स्कूल के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ लिए खड़ा है और नशे का कारोबार करता है।
सूचना पर पुलिस जब करेला-झमोला गांव के स्कूल के पास पहुंची तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1.15 किलो चरस बरामद हुई। बरामद की गई चरस की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।