फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A dilapidated pole on Railway Road was removed, and pedestrians and drivers breathed a sigh of relief.

Jind News: रेलवे रोड पर झुका जर्जर पोल हटाया, राहगीरों और वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

Wed, 03 Dec 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated pole on Railway Road was removed, and pedestrians and drivers breathed a sigh of relief.
03जेएनडी37-रेलवे रोड पर झुका हुआ जर्जर पोल हटाते नगर परिषद के कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। रेलवे रोड स्थित हुडा मार्केट के सामने पिछले कई दिनों से झुका हुआ स्ट्रीट लाइट पोल नगर परिषद ने हटा दिया है। इससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को अखबार में मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद हरकत में आया और बुधवार सुबह टीम ने मौके पर जाकर जर्जर पोल को हटवा दिया।
दुकानदार मनोज, सुरेंद्र, विक्की ने बताया कि यह पोल चार–पांच दिनों से झुका हुआ था। नगर परिषद कर्मचारियों ने इसे अस्थायी तौर पर रस्सी के सहारे पास के पेड़ से बांधकर संभालने की कोशिश की थी लेकिन लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी। बुधवार सुबह नगर परिषद की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और पोल को उखाड़कर पूरी तरह हटवा दिया।
विज्ञापन



जर्जर पोल को बुधवार सुबह सुरक्षित रूप से हटवा दिया है। स्ट्रीट लाइट अब पास ही लगे दूसरे पोल पर शिफ्ट कर दी गई हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। —रविंद्र, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article