Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A crisis for breathing... air quality worsens, AQI reaches 272

Jind News: सांसों पर संकट...खराब हुई हवा, 272 पहुंचा एक्यूआई

Wed, 04 Nov 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A crisis for breathing... air quality worsens, AQI reaches 272
03जेएनडी19: सुबह के समय आसमान में छाए कोहरे के साथ धूल के कण। संवाद - फोटो : File photo
जींद। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार को जींद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 272 दर्ज किया गया। शहर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। हवा में बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। खासकर सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति परेशानी बढ़ाने वाली है। बच्चों और बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

एक्यूआई 272 होने का मतलब है कि हवा में प्रदूषकों की मात्रा सामान्य से काफी अधिक है। ऐसी हवा में लंबे समय तक रहने से खांसी, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़कों पर उड़ती धूल और निर्माण कार्यों से उठने वाले धूल के कण हवा को प्रदूषित करते हैं। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं और खुले में कचरा व फसल अवशेष जलाना भी प्रदूषण बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार 0 से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक और 101 से 200 तक मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी मानी जाती है। इस लिहाज से जींद का 272 एक्यूआई खराब श्रेणी में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed