फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A consignment of HBA-1c test kits arrived at the Civil Hospital, and testing resumed.

Jind News: सिविल अस्पताल में एचबीए-1सी जांच किट की खेप आई, फिर से जांच शुरू

Sat, 08 Nov 2025 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A consignment of HBA-1c test kits arrived at the Civil Hospital, and testing resumed.
सिविल अस्पताल
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में पिछले एक माह से शुगर की एचबीए-1सी जांच किट खत्म होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शुक्रवार को वेयरहाउस से 2 हजार के करीब किट उपलब्ध कराई गई है। अब दोबारा से जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दरअसल यह जांच मधुमेह रोगियों के लिए बेहद जरूरी होती है जिससे पिछले तीन महीनों में शुगर के स्तर का सही आकलन किया जाता है। किट की कमी के कारण अस्पताल में यह जांच बंद पड़ी थी और मरीजों को मजबूरन निजी लैब में जाकर जांच करवानी पड़ रही थी जहां प्रति टेस्ट 350 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

----------
कुछ ही दिनों में खत्म हो जाती है किट
एचबीए-1सी जांच की किट हर महीने सीमित मात्रा में ही उपलब्ध कराई जाती है। जांच की मांग अधिक होने के कारण यह कुछ ही दिनों में खत्म हो जाती है। सामान्य दिनों में इस जांच के 10 से अधिक मरीज प्रतिदिन आते हैं लेकिन किट न होने से पिछले एक माह से जांच का काम पूरी तरह ठप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मरीजों को बाहर से करनी पड़ रही है जांच
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सरकार की ओर से मुफ्त जांच की सुविधा होने के बावजूद उन्हें निजी लैब में जाकर महंगे दामों पर टेस्ट करवाना पड़ रहा है। मरीजों ने यह भी कहा कि शुगर से पीड़ित लोगों के लिए यह जांच जरूरी है क्योंकि इससे दवा और खानपान का सही निर्धारण किया जा सकता है। ऐसे में किट का नियमित और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।
-------------------
वर्जन
नागरिक अस्पताल में शुगर की जांच किट उपलब्ध हो गई है। अब मरीजों को परेशानी नहीं होगी। -डॉ. नरेंद्र दहिया, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed